राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रति वर्ष खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन को पहचानने और सम्मानित करने के लिए प्रदान किया जाता है।
- इस वर्ष इन पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में नामांकन प्राप्त हुए थे, जिन पर पूर्व ओलंपिक खिलाडि़यों, अर्जुन पुरस्कार प्राप्त खिलाडि़यों, द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त कोचों, ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त व्यक्तियों, खेल पत्रकारों/जानकारों/कमेंटेटरों और खेल प्रशासनिक अधिकारियों की चयन समिति ने विचार किया था।
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार की चयन समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सी.के. ठक्कर थे। द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कारों की चयन समिति के अध्यक्ष पुलेला गोपीचंद थे।
- भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह और रियो पैरालिंपिक में जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडलिस्ट देवेंद्र झांझरिया को 2017 का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने का एलान किया गया है।
- क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और हरमनप्रीत कौर समेत 17 प्लेयर को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
- इस वर्ष यह पुरस्कार 29 अगस्त 2017 को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा इन अवार्ड के द्वारा सम्मानित किया जायेगा।
Advertisement
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार:
- राजीव गांधी खेल रत्न भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। इस पुरस्कार को भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है।
- इस पुरस्कार मे एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और साढ़े सात लाख रुपय पुरुस्कृत व्यक्ति को दिये जाते है। इस पुरस्कार की स्थापना 1991-92 में की गयी थी।
अर्जुन पुरस्कार:
- यह लगातार चार वर्ष तक बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। यह भारत सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये दिया जाता है। इस पुरस्कार का प्रारम्भ 1961 में हुआ था।
- पुरस्कार स्वरूप पाँच लाख रुपये की राशि, अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
द्रोणाचार्य पुरस्कार:
- प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक विजेता तैयार करने के लिए कोचों को और खेल विकास के क्षेत्र में जीवन भर योगदान देने के लिए ध्यानचंद पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
- द्रोणाचार्य पुरस्कार 1985 में प्रारंभ किये गये थे। द्रोणाचार्य पुरस्कार के अंतर्गत गुरु द्रोणाचार्य की प्रतिमा, प्रमाणपत्र, पारंपरिक पोशाक और पाँच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है।
- हर साल अधिकतम 5 खिलाड़ियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों की सूची:
राजीव गांधी खेल रत्न 2017:
- देवेंद्र झझारिया (पैरा एथलिट), सरदार सिंह (हॉकी)
द्रोणाचार्य पुरस्कार 2017:
- स्वर्गीय डॉ. आर. गांधी (एथलेटिक्स), हीरा नंद कटारिया (कबड्डी), जी.एस.एस.वी प्रसाद (बैडमिंटन (लाइफ टाइम)), ब्रिज भूषण मोहंती (बॉक्सिंग (लाइफ टाइम)), पी.ए. राफेल (हॉकी (लाइफ टाइम)), संजॉय चक्रवर्ती (निशानेबाजी (लाइफ टाइम)), रोशन लाल (कुश्ती (लाइफ टाइम))
अर्जुन पुरस्कार 2017:
- वी.जे. सुरेखा (तीरंदाजी), खुशबीर कौर (एथलेटिक्स), अरोकिया राजीव (एथलेटिक्स), प्रशांति सिंह (बास्केट बॉल), सूबेदार लैशराम देबेन्द्रो सिंह (मुक्केबाजी), चेतेश्वर पुजारा (क्रिकेट), हरमनप्रीत कौर (क्रिकेट), ओइनम बेम्बम देवी (फुटबॉल), एस.एस.पी. चौरसिया (गोल्फ), एस.वी. सुनील (हॉकी), जसवीर सिंह (कबड्डी), पी.एन. प्रकाश (निशानेबाजी), ए. अमलराज (टेबल टेनिस), साकेतमिनेनी (टेनिस), सत्यवर्त कादियान (कुश्ती), मरियप्पन (पैरा-एथलिट), वरुण सिंह भाटी (पैरा-एथलिट)
ध्यान चंद पुरस्कार:
- भूपेन्द्र सिंह (एथलेटिक्स), सैयद शाहिद हकीम (फुटबॉल), सुमाराई टेटे (हॉकी)
Post A Comment: