Articles by "IAS"
Showing posts with label IAS. Show all posts
CentralGyan Current Affairs GK for UPSC, PSC, Banking, SSC Exams

इस IAS अफसर को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी, PM जैसी है सुविधा


●IAS Salary in India: भारत में IAS की सैलरी कितनी होती? टीए, डीए और एचआरए जैसे भत्तों को छोड़कर, भारत में एक शुरुआती आईएएस अधिकारी का वेतन 56,100 रुपये प्रति माह है। 

●IAS Salary in Hand: आईएएस की इनहैंड सैलरी 7वें वेतन आयोग के बाद आईएएस अधिकारी का इन-हैंड वेतन (शुरुआती) 56,100 रुपये प्रति माह है। 

●Pay Commission: वेतन आयोग आईएएस का वेतन पद के अनुसार अलग-अलग होता है लेकिन 7वें वेतन आयोग के मुताबिक होता है और भुगतान का स्तर 10 होता है। 


ias-officer-salary-in-india



●Grade Pay: ग्रेड पे आईएएस अधिकारियों को एक ग्रेड वेतन भी मिलता है, जो उनके पद के आधार पर अलग-अलग होता है। ग्रेड वेतन जूनियर स्केल अधिकारियों से लेकर सर्वोच्च पद वाले अफसरों का अलग-अलग होता है। ये 5400 रुपये से 10,000 रुपये के बीच होता है। 

● IAS के लिए सबसे उच्चा पद कौन सा होता है? भारत में एक IAS के लिए सबसे उच्चा पद कैबिनेट सचिव होता है। 

● इस वक्त भारत के कैबिनेट सचिव कौन हैं? वर्तमान में भारत के कैबिनेट सचिव राजीव गौबा हैं। वह 30 अगस्त, 2024 तक पद पर रहेंगे। 

● किस IAS अधिकारी को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी? भारत में सबसे अधिक IAS अधिकारी सैलरी तब होती है, जब कोई कैबिनेट सचिव बनता है। जो वर्तमान में राजीव गौबा हैं। यानी भारत में अभी बतौर IAS अफसर सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले अधिकारी राजीव गौबा ही हैं। 

● कितनी होती है भारत के कैबिनेट सचिव की सैलरी मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक भारत के कैबिनेट सचिव की सैलरी 5,60,000 प्रति माह है। इसके अलावा उन्हें सरकारी आवास, सिक्योरिटी, यात्रा, मेडिकल समेत अन्य सुविधाएं मुफ्त में मिलती है। राजीव गौबा की भी सैलरी वर्तमान में 5,60,000 प्रति माह है। 

● भारत में बसे अधिक आईएएस वेतन तभी मिलता है, जब आपने 37 सालों तक काम कर लिया हो। 

● सबसे कम उम्र में IAS का पद एसडीएम, अवर सचिव, सहायक सचिव ये आईएएस के प्रारंभिक पद हैं। 

● कौन हैं भारत के कैबिनेट सचिव IAS राजीव गौबा, जिन्हें मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी -राजीव गौबा झारखंड कैडर से 1982 बैच के एक भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं, जो वर्तमान में भारत के कैबिनेट सचिव हैं। 


कैबिनेट सचिव को प्रधानमंत्री का राइट हैंड कहा जाता है। भारत के कैबिनेट सचिव का काम बहुत जिम्मेदारियों भरा होता है। ये पीएमओ का अहम हिस्सा होता है। - इससे पहले वह भारत के गृह सचिव भी रह चुके हैं। अगस्त 2019 से राजीव गौबा कैबिनेट सचिव के रूप में काम कर रहे हैं। 

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने उनका कार्यकाल 30 अगस्त 2024 तक बढ़ा दिया है। -राजीव गौबा झारखंड के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। गौबा को झारखंड में श्रम सुधारों के काम का भी श्रेय दिया जाता है। राजीव गौबा ने पर्यावरण और वन मंत्रालय के लिए भी काम किया है। 

-राजीव गौबा के पास स्नातक की डिग्री है। वह प्रतिष्ठित पटना साइंस कॉलेज, पटना विश्वविद्यालय से भौतिकी (बीएससी) में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं। - चार दशकों से अधिक के करियर में, राजीव गौबा ने भारत सरकार, बिहार सरकार और झारखंड सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।


CentralGyan Current Affairs GK for UPSC, PSC, Banking, SSC Exams

क्या बिना कोचिंग के IAS बना जा सकता है? Can I crack IAS exam without coaching?

is coaching necessary for UPSC? Can I Crack IAS Exam Without Coaching Classes?

Can I crack IAS exam without coaching?
Can I crack IAS exam without coaching?

क्या बिना कोचिंग की सहायता के आईएएस बना जा सकता है? क्या UPSC द्वारा संचालित CSE परीक्षा को बिना किसी coaching की मदद के crack किया जा सकता है? यह प्रश्न सभी के दिमाग में कभी न कभी जरुर आता है. आज हमने इसी मुद्दे पर विभिन्न toppers और अनुभवी उम्मीदवारों के अनुभवों के आधार पर इस टॉपिक को समझने का प्रयास किया है.

सबसे पहले main question को ही लेते हैं कि क्या मैं coaching class के बिना IAS exam crack कर सकता हूं?


जी हाँ, आप पास बिना कोचिंग के IAS बन सकते है। लेकिन यह पूरी तरह से आपकी क्षमता पर निर्भर करता है। 

अगर आप UPSC के पिछले परिणामों को देखेंगे तो आपको ऐसे कई उम्मीदवारों के उदाहरण मिल जाएंगे जिन्होंने बिना किसी कोचिंग के आईएएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की हैं।  इस लेख में हम इन्ही बातों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।  

किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए जो चीज सबसे जरुरी होती है वो है आपकी क्षमता. मतलब अगर आपके अन्दर capability है तो आपके लिए ये काफी आसान हो सकता है.

क्या कहता है UPSC का पिछला परिणाम?

how to crack ias in first attempt without coaching

अगर हम UPSC के पिछले परिणामों पर एक नजर डालें तो आप पाएंगे कि ऐसे उम्मीदवारों के कई उदाहरण हैं जिन्होंने बिना किसी कोचिंग के IAS परीक्षा में सफलता प्राप्त की. इसके लिए ऐसा भी नहीं है कि उन्हें रात दिन जागना पड़ा. वो कर सकते हैं तो आप भी कर सकते हैं.

There are many ias toppers who cleared it in their first attempt.

क्या मुझे कोचिंग करना चाहिए?

किसी को कोचिंग की जरुरत ही क्यूँ पड़ती है? मेरा मानना है कि किसी को भी कोचिंग की जरुरत दो कारणों से पड़ती है. पहला आपको अपने knowledge का level बढ़ाना है. दूसरा आपको बाकी लोगों से आगे भी निकलना है, क्यूंकि ये एक कम्पटीशन है. इसलिए आपको कुछ ऐसा चाहिए जो इन दोनों points पर आपकी help कर सके. वो coaching हो या कुछ और.

खुद से पूछें ये सवाल

आपको, आपसे बेहतर कोई नहीं जानता, आप अपनी योग्यता को खुद अच्छे से समझते होंगे कि आपके लिए coaching का सहारा कितना जरुरी है. आपकी आर्थिक और सामाजिक परिस्थिति कैसी है. क्या आप पढ़ाई के साथ साथ नौकरी भी करते हैं? ये सारे सवाल खुद से पूछें और उसे analyse करें.

There are many ias success stories of average students without coaching

अंत में ये पूरी तौर से आप पर निर्भर करता है कि आपको coaching की जरुरत है या नहीं? लेकिन अगर Practically देखा जाए तो अगर आपका एजुकेशनल bakground अच्छा नहीं रहा है तो आपको coaching कर लेनी चाहिए. बिना coaching के भी आप सफल हो सकते हैं लेकिन उसमें बहुत समय लग सकता है और संभव है तब तक आप अपना जोश खो दें या आपका मन तब तक deviate हो जाए.

क्या करें? coaching करें या न करें, लेकिन coach का सहारा जरुर लें.

अगर हम किसी भी काम में सफल होना चाहते हैं तो हमें एक ऐसे व्यक्ति या coach की जरुरत होती हैं जो हमें सही राह दिखा सके. हमारी progress को analyse कर सके. क्रिकेटर का उदाहरण लें तो हम समझ सकते हैं कि, अगर उसमें बेहतर खेलने की प्रतिभा है तब भी उसे coach की जरुरत तो होती ही है.

आपको एक अच्छा coach, coaching संसथान के रूप में या किसी मेंटर के रूप में मिल सकता है. लेकिन कोई तो होना ही चाहिए जो कोचिंग जैसी सुविधा आपको दे सके. आजकल कई माध्यम उपलब्ध हैं, तमाम upsc websites है, online study materials है जिनकी आप मदद ले सकते हैं.

आप हमारा facebook page लाइक कर सकते हैं जहां आईएएस या कहें UPSC की तैयारी से जुडी सभी तरह की जानकारियां लाते रहते हैं.

CentralGyan Current Affairs GK for UPSC, PSC, Banking, SSC Exams
यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी के लिए होने वाले खर्चे लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इसके बाद भी लोगों में आईएएस बनने के लिए सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी के प्रति लोगों का जुनून कम नहीं हो रहा. लेकिन आईएएस की तयारी करने के लिए कोचिंग की मोटी फीस और बड़े शहरों में रहने का खर्चा भी काफी होने लगा है. आइए इस लेख में हम इन्ही खर्चों का विश्लेषण करते हैं की आईएएस की तैयारी में कितना खर्चा होता है. खर्च इस बात पर भी निर्भर करता है की आप किस शहर में रहकर खर्च करते हैं.


आप कहाँ रहकर तैयारी करते हैं?

खर्च इस बात पर निर्भर करता है की आप कहाँ रहकर तयारी करते हैं, किस शहर का चुनाव करते हैं? आम जरूरत की चीजों जैसे कमरे का किराया, तीन बार का खाना, बिजली, पानी और परिवहन का खर्च, छोटे शहरों के तुलना दिल्ली में जाहिर सी बात है ज्यादा ही होगा.

दिल्ली में आईएएस की तैयारी के लिए प्रमुख क्षेत्र पॉश कॉलोनियों में हैं और इसलिए यहां रहने का खर्च बहुत अधिक आता है. अगर हम बात दिल्ली के न्यू राजेन्द्र नगर की करें तो सारी अनिवार्य सुविधाओं के साथ कोचिंग केंद्र के पास (परिवहन खर्च को कम करने के लिए) एक कमरे का खर्च लगभग 15 हजार रुपये होता है.

वहीं मुखर्जी नगर (यहां ज्यादातर हिन्दी भाषा को अपना माध्यम चुनने वाले प्रत्याशी रहते हैं) और अन्य स्थानों में सभी सुविधाओँ (किराया, बिजली, पानी, खाना) के साथ एक कमरे का खर्च करीब 10 हजार रुपये होता है.
अगर आप किसी छोटे शहर में तैयारी करने का सोच रहे हैं तो आप कुछ पैसे बचा सकते हैं लेकिन वहां गुणवत्ता से समझौता करना पड़ता है, जो की आप कभी नहीं करना चाहेंगे.

कोचिंग के फीस का विश्लेषण


अगर हम कोचिंग संस्थानों के फीस संरचना का विश्लेषण करें तो एक अच्छे संस्थान की फीस १ लाख से लेकर २ लाख तक हो सकती है. आप को इससे कम में भी संसथान मिल सकते हैं लेकिन गुणवत्ता से समझौता करना पड़ सकता है.

कोचिंग के खर्चे निम्नलिखित हो सकते हैं.

प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा दोनों के लिए पूरे कोर्स के लिए: १ लाख से २ लाख

>वैकल्पिक विषय की कोचिंग: 30 हजार – 50 हजार

>प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा की टेस्ट सीरीज: 10 हजार – 20 हजार

>निबंध, सीसैट, अंग्रेजी का अनिवार्य पेपर और क्षेत्रीय भाषा जैसे कुछ कोर्स के लिए अलग कोचिंग: 10 हजार-20 हजार

>करेंट अफेयर्स और पत्रिकाओं पर खर्च अलग से

अलग– अलग संस्थानों की जगह के अनुसार फीस की में थोड़ा अंतर हो सकता है लेकिन लगभग १.५० लाख से २ लाख तक खर्च मानकर चलिए.
अगर बात करें अच्छे संसथान की तो दिल्ली में ये तीन कोचिंग संस्थान काफी अच्छी कोचिंग उपलब्ध करवाते हैं.

१. E G Classes: हिंदी माध्यम के छात्रों के लिए बेहतरीन कोचिंग संसथान, csat के बाद बेहतर रिजल्ट, बैच साइज़ छोटा. यह संसथान पोर्टेबिलिटी की भी सुविधा उपलब्ध करवाता है. मतलब पसंद न आने पर पैसे वापसी की गारंटी.

२. Shubhra Ranjan IAS Study: आईएएस के तयारी के लिए अच्छी कोचिंग, पोलिटिकल साइंस के लिए बेहतर संस्थान

३. Vajiram and Ravi: पुराना संस्थान, नामी संस्थान, लेकिन प्रत्येक बैच में छात्रों की संख्या काफी ज्यादा.

इसके अलावा अन्य कई कोचिंग हैं जो अच्छी तैयारी करवाते हैं. लेकिन उपर लिखे यही तीन संसथान है जिन्होंने छात्रों की नजर में एक अच्छी पहचान बनाई है.



CentralGyan Current Affairs GK for UPSC, PSC, Banking, SSC Exams
आईएएस बनना आसान नहीं है. आईएएस की परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षा माना जाता है. हर साल करीब सात लाख लोग इस परीक्षा को देते हैं. जिसमे से कुछ लोग ही आईएएस बन पाते हैं. क्या आपको पता है की देश के सर्वोच्च सेवा वाले आईएएस को कितनी सैलरी मिलती है? इस सवालको हर कोई जानना चाहता है. आईएएस अधिकारी बनना एक बड़े सपने के सच होने जैसा है. आईएएस का पद न केवल प्रतिष्ठा देता है बल्कि रूतबे के साथ अच्छा वेतन देता है. भारतीय संविधान एक आईएएस को भरपूर अधिकार के साथ शक्तियां भी प्रदान करता है.

आईएएस की मासिक प्रारंभिक कुल वेतन करीब एक लाख के आसपास होता हैं. इसके अलावा इसे तमाम तरह के अन्य लाभ भी मिलते हैं. यह अलग बात है इन सब के बावजूद एक आईएएस को बहुराष्ट्रीय कंपनियों के मैनेजर की तुलना में कम सैलरी मिलती है. आईएएस को घर के साथ साथ अन्य सुविधा भी मिलती है. अगर सही कहें तो आईएएस का रुतबा उसके वेतन से कहीं अधिक होता है. वर्तमान में कैबिनेट सचिव को तीन लाख रूपये के आसपास मिलता है.
नीचे दिख रहे टेबल में विस्तृत विवरण के साथ आईएएस की अलग अलग रैंकिंग के अनुसार सैलरी दी गयी है.
IAS Salary in India – Salary Structure of IAS Officers and IAS Career Path – 7th Pay Commission

Pay Level
Basic Pay(INR)
Number of years required in service
Post
District Administration
State Secretariat
Central Secretariat
10
56100
1-4
Sub-divisional magistrate
Under secretary
Assistant secretary
11
67,700
5-8
Additional district magistrate
Deputy secretary
Under secretary
12
78,800
9-12
District magistrate
Joint secretary
Deputy secretary
13
1,18,500
13-16
District magistrate
Special secretary-cum-director
Director
14
1,44,200
16-24
Divisional commissioner
Secretary-cum-commissioner
Joint secretary
15
1,82,200
25-30
Divisional commissioner
Principal secretary
Additional secretary
16
2,05,400
30-33
No Equivalent Rank
Additional Chief Secretary
No Equivalent Rank
17
2,25,000
34-36
No Equivalent Rank
Chief secretary
Secretary
18
2,50,000
37+ years
No Equivalent Rank
No Equivalent Rank
Cabinet Secretary of India