हम में से ज्यादातर लोग, असफल होने पर निराश हो जाते हैं और हार मान कर अपने आप को
कमतर मानने लगते हैं। हमें लगता हैं कि ऐसा हमारे साथ ही क्यों हुआ? जबकि ऐसी बात नहीं है। आप लोगों के जीवन में झांक कर देखें, जो लोग आपको ज़्यादा खुश दिखते हैं, उनसे बात कर के हमको पता चलेगा, उन्होंने कितने पापड़ बेले हैं
- हमें यह समझना होगा कि सफलता तक पहुँचने का रास्ता बिना असफलता की गलियों से गुजरे बिना नहीं मिलता | जीवन में असफलता, हमें सफलता से ज़यादा मिलती है। कौन ऐसा 'सफल' व्यक्ति है जिसने असफलता और तिरस्कार नहीं झेला होगा! जिनको हम दुनिया के सफल व्यक्ति मानते हैं, उनकी कहानी भी रिजेक्शन और असफल प्रयास की बुनियाद पर खड़ी होती है।
- आपको समय निकालकर ऐसे लोगों की जीवनी और उनके inspirational thoughts को जरुर पढ़ना चाहिए. ऐसे ही एक महान व्यक्ति हेनरी फोर्ड – Henry Ford रहे हैं.
आप सभी फोर्ड मोटर कंपनी (Ford motor company) के बारे में जानते ही होंगे. ये एक विश्वविख्यात motor company है। इस कंपनी के संस्थापक हेनरी फोर्ड थें, जो
अमेरिका के सबसे बड़े उद्योगपतियों में थे। लेकिन हेनरी फोर्ड हमेशा से ही सफल
उद्योगपति नहीं थे। उनका शुरुआती जीवन और career असफलताओं
और चुनौतियों से भरा रहा.
प्रारंभिक जीवन
- हेनरी फोर्ड का जन्म 30 जुलाई 1863 को मिशिगन के ग्रीनफ़ील्ड फार्म में हुआ था। हालांकि उनका परिवार इंग्लैंड के सॉमरसेट से था। फोर्ड के 15 साल की आयु में ही उनके माता-पिता की मृत्यु हो गयी थी।
- 15 साल की आयु में फोर्ड पूरी तरह टूट चुके थे लेकिन दोस्तों और पड़ोसियों की सहायता एक घडी ठीक करने वाले के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनायी।
- 1879 में जेम्स एफ. फ्लावर & ब्रदर्स और बाद में 1882 में ड्राई डॉक कंपनी के साथ काम करने के लिये उन्होंने घर छोड़ दिया था। बाद में उन्होंने वेस्टिंगहाउस में भी स्टीम इंजन पर काम किया। इस समय में फोर्ड ने गोल्डस्मिथ, ब्रायंट & स्ट्रेटन बिज़नस कॉलेज में बुककीपिंग का भी अभ्यास किया था।
करियर
- 16 वर्ष की उम्र में हेनरी फोर्ड घर छोड़कर डिट्रॉइट चले गए। वहाँ कई कारखानों में काम करके उन्होंने यांत्रिक Mechanical Knowledge प्राप्त किया। सन् 1886 में ये घर वापस आए, पिता की दी हुई 80 एकड़ भूमि पर बस गए और वहीं मशीन मरम्मत करने का एक कारखाना खोला।
- सन् 1887 में विवाह हुआ तथा इसी वर्ष इन्होंने गैस इंजिन और खेतों पर भारी काम करनेवाली मशीन बनाने की एक योजना बनाई, किंतु यंत्रों की ओर विशेष आकर्षण के कारण ये घर पर न टिक सके और फिर डिट्रॉइट चले आए।
- सन 1890 में इन्होने डेट्रॉइट एडिसन इलेक्ट्रिक कम्पनी में काम करना आरम्भ किया और सन 1893 में पेट्रोल से चलने वाली पहली गाडी बनाई , जिसमे 4 HP की शक्ति होती थी |
- सन 1893 में हेनरी Henry Ford ने दुसरी गाडी बनाना आरम्भ की और सन 1899 में इलेक्ट्रिक कम्पनी की नौकरी छोडकर डेट्रॉइट ऑटोमोबाइल कम्पनी की स्थापना की | फिर इस कम्पनी को छोडकर ये दौड़ में भाग लेने वाली गाडिया बनाने लगे | इन गाडियों ने कई दौड़ में सफलता पायी, जिसके कारण इनका बड़ा नाम हुआ |
- इस प्रसिधी के कारण हेनरी फोर्ड ने सन 1903 में फोड़ मोटर कम्पनी की स्थापना की | पहले साल में फोर्ड मोटर कम्पनी में दो सिलिंडर और 8 HP की 1708 गाडिया बनाई | इनकी बिक्री से कम्पनी को शत प्रतिशत लाभ हुआ | दुसरे साल में उनकी 5000 गाड़िया बिक गयी | Henry Ford फोर्ड इस कम्पनी के अध्यक्ष हो गये और अंत में अन्य हिस्सेदारों को हटाकर अपने एकमात्र पुत्र एड्सेल ब्रिअट फोर्ड सहित पूर्ण कम्पनी के मालिक हो गये.
रोचक तथ्य
महान उद्योगपति हेनरी फोर्ड के बारे में एक किस्सा अकसर सुनाया जाता है। फोर्ड एक अरबपति थे, फिर भी वे अपने ऑफिस और फैक्ट्री में बिलकुल साधारण कपड़ों में आ जाते थे! यह देखकर उनके सभी कर्मचारी बहुत अचरज करते और आपस में बातें करते की बॉस के पास इतना पैसा है फिर भी वे इतने सिंपल कपड़ों में ऑफिस आ जाते हैं! एक दिन उनकी सेक्रेटरी ने हिम्मत कर उनसे कह दिया “सर आपके पास इतना पैसा है की आप सारी दुनिया से, एक से बढ़कर एक कपड़ें मंगवा सकतें है, फिर भी आप इतने सादा कपड़ों में ऑफिस आ जातें हैं? हेनरी फोर्ड मुस्कुरा दिए और कहा “यहाँ सब जानतें हैं की में हेनरी फोर्ड हूँ! में महंगे कपडे पहनकर, सब को यह दिखाने की चिंता क्यों करूँ की में हेनरी फोर्ड हूँ।
हेनरी फोर्ड के सुविचार – Henry Ford Quotes
- मुझे विश्वास है कि ईश्वर सब चीजें मैनेज कर रहे हैं और उन्हें मुझसे किसी सलाह की जरुरत नहीं है। ईश्वर के होते हुए, मुझे यकीन है कि अंत में सब अच्छा होगा। तो फिर चिंता करने की क्या बात है।
- जो कोई भी सीखना छोड़ देता है वो बूढ़ा है, चाहे वो तीस का हो या साठ का। जो कोई भी सीखता रहता है वो जवान है। विश्व की सबसे महान चीज है अपने दीमाग को युवा बनाये रखना।
- एक-साथ आना एक शुरूआत है; एक साथ रहना उन्नति है; एक साथ काम करना सफलता है।
- वो एम्प्लायर नहीं होता जो वेतन देता है। एम्प्लोयर्स बस पैसों को संभालते हैं। वो कस्टमर होता है जो वेतन देता है।
- किसी मनुष्य की महानतम खोजों में से एक, उसके सबसे बड़े आश्चर्यों में से एक, ये जानना है कि वह उस काम को कर सकता है जिसे वो सोचता था कि वो नहीं कर सकता है।
- जिन्दगी में अनुभवों की एक श्रृंखला है, उनमे से हर एक हमें बड़ा बनाता है, हालांकि कभी-कभी ये महसूस करना कठिन होता है।
- अगर हर कोई साथ में आगे बढ़ रहा है तो सफलता खुद अपना ख्याल रख लेती है।
- जब सब कुछ आपके खिलाफ जा रहा हो तो याद रखिये हवाई जहाज हवा के विरुद्ध उड़ान भरता है उसके साथ नहीं।
- आप इस पर अपनी प्रतिष्ठा नहीं बना सकते कि आप क्या करने जा रहे हैं।
- मेरा सबसे अच्छा मित्र वो है जो मेरी हमेशा गलतियाँ ढूंढ़ता है ताकि सर्वश्रेष्ठ बाहर आ सके।
- मुझे विश्वास हैं कि ईश्वर सब कुछ मैनेज कर रहे हैं, तो फिर चिंता करने की क्या बात हैं|
- हम जैसे-जैसे जीवन में आगे बढ़ते हैं अपनी क्षमताओं की सीमाओं को जानने लगते हैं।
- अगर आप समझते हैं कि पैसा ही सब कुछ हैं तो आप गलत हैं। क्योंकि जीवन में अगर कोई वास्तविक सुरक्षा हैं तो वह मनुष्य का ज्ञान, अनुभव और क्षमता का खजाना हैं।
- एक मार्केट कभी अच्छे उत्पाद से सैचुरेट नहीं होता, लेकिन एक बुरे उत्पाद से ये बहुत जल्दी सैचुरेट हो जाता है।
- यहां तक कि एक गलती भी एक सार्थक उपलब्धि के लिए आवश्यक हो सकती है।
- अपराध ख़त्म करने के लिए फांसी की सजा मूल रूप से उतनी ही गलत है जितना कि गरीबी मिटाने के लिए दान देना।
- ज्यादातर लोग समस्या हल करने का प्रयास करने की बजाये अपना वक्त और उर्जा उसके इर्द-गिर्द बिता देते हैं।
- अगर सफलता का कोई एक रहस्य है, तो वो इस योग्यता में निहित है कि दुसरे व्यक्ति की बात को समझना और चीजों को उसके और अपने नज़रिए से देख पाना।
- विफलता बस फिर से शुरू करने का अवसर है, इस बार और अधिक समझदारी से।
- बाधाएं वो डरावनी चीजें है जो आप तब देखते हैं जब आप लक्ष्य से अपनी ध्यान हटा लेते हैं।
- कुछ भी इतना कठिन नहीं है अगर आप उसे छोटे-छोटे कार्यों में विभाजित कर लें।
- यदि धन आपकी आजादी की उम्मीद हैं तो वो आपको कभी नहीं मिलेगी। एकमात्र वास्तविक सुरक्षा जो किसी मनुष्य के पास इस दुनिया में होगी वो है ज्ञान, अनुभव, और क्षमता का खजाना।
- अगर आप असफल होते हैं, तो यह आपके लिए एक मौका हैं – दूसरी बार अधिक समझदारी के साथ प्रयास करने का।
- अगर आप साथ आते हैं, तो वह एक शुरुआत हैं। अगर आप साथ रहते हैं, तो वह प्रगति हैं। और यदि आप साथ काम करते हैं, तो वह सफलता हैं।
- आपके पास पड़ी हर चीज को या तो आप यूज़ कीजिये या लूज कीजिये।
- अगर आप सोचते हैं कि “मैं कर सकता हूँ” और यदि आप सोचते हैं कि “मैं नहीं कर सकता”। आप दोनों तरह से सही हैं।
- वो एक तुच्छ व्यवसाय हैं जो केवल पैसा बनाना जानता हैं।
- आपके द्वारा की गयी गलती भी आपके लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जरूरी हो सकती हैं।
Post A Comment: