करेंट अफेयर्स 17 अक्टूबर 2017 हिंदी में Current Affairs-GK 17 October 2017
1. पाकिस्तान चुनाव आयोग ने लापरवाही के आरोप में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दामाद समेत 260 से अधिक सांसदों को बर्खास्त कर दिया है।
चुनाव आयोग ने संपत्तियों और देनदारी की जानकारी मुहैया न कराने की वजह से निलंबित किया है।

कुल 7 सीनेटर, 71 एमएनए, पंजाब असेंबली के 84 एमएलए, सिंध असेंबली के 50, खैबर पख्तूख्वा के 38 सदस्य और बलूचिस्तान के 11 सदस्यों को तत्काल बर्खास्त कर दिया है।
पृष्ठभूमि: पाकिस्तान चुनाव आयोग ने देश के संसद और प्रांतीय विधानसभा के सभी सदस्यों को अपनी, पति-पत्नी और निर्भर रहने वाले लोगों की संपत्तियों और देनदारी का ब्योरा 30 सितंबर तक मुहैया कराने का आदेश दिया था।

2. आस्ट्रिया के विदेश मंत्री सेबेस्टियन कुर्ज 15 अक्टूबर 2017 को संपन्न चुनावों में प्राप्त जीत के बाद देश की कमान संभालेंगे। महज 31 वर्ष की उम्र में किसी यूरोपीय देश का नेतृत्व संभालने वाले पहले नेता होंगे। सेबेस्टियन कुर्ज ने महज आठ वर्ष पहले अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी। उन्हें वर्ष 2011 में अप्रवासी मामलों का सचिव बनाया गया।

3. भारत के प्रसिद्ध संगीतकार एवं समाजसेवी टी एम कृष्णा को राष्ट्रीय एकता और सदभावना के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु चयनित किया गया। यह पुरस्कार 31 अक्टूबर को दिया जायेगा।
टी एम कृष्णा कर्नाटक शैली के प्रसिद्ध संगीतकार हैं।

4. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक व सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के कार्यकारी बोर्ड द्वारा फ्रांस की पूर्व संस्कृति मंत्री ऑद्रे अजोले को यूनेस्को की अगली महासचिव के रूप में चयनित किया गया।
ऑद्रे के सामने कतर के एक उम्मीदवार भी थे लेकिन अंतिम चयन में ऑद्रे का चयन किया गया। ऑद्रे अजोले बुल्गारिया की निवासी एवं यूनेस्को की महानिदेशक इरिना बोकोवा का स्थान लेंगी जिनका आठ वर्ष का कार्यकाल, वित्तीय मुश्किलों और फलीस्तीन को सदस्य के तौर पर शामिल करने के कारण चुनौतीपूर्ण रहा।

5. POK में बिजली परियोजना में तेजी लाएगा चीन: पाकिस्तान में बिजली संकट को कम करने के लिए ‘पीओके’ में दो अरब डॉलर की लागत वाली एक पनबिजली परियोजना को तय समय से पहले पूरी करने की चीन की योजना है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में झेलम नदी पर कारोत पनबिजली परियोजना पर काम चल रहा है। इसे 30 साल के लिए ‘बिल्ड ऑपरेट ट्रांसफर’ (बीओटी) आधार पर बनाया जा रहा।

6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुंसधान परिषद, पूसा से ‘गरीबी भारत छोड़ो’ अभियान की शुरुआत की। उन्होंने यह अभियान नानाजी देशमुख जन्मशताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में आरंभ किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को कुशल बनाने से ही गरीबी भारत से जाएगी क्योंकि भारत के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है तथा इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा।
Axact

CentralGyan

Central Gyan | Current Affairs | Jobs | Career | Information Hub |

Post A Comment: