आज का करंट अफेयर्स: समाचार पत्रों से:
राजस्व बढ़ने पर वस्तु और सेवा कर की दरें कम
होने का वित्त मंत्री अरुण जेटली का बयान अखबारों की बड़ी ख़बर है। दैनिक जागरण
की सुर्खी है - आम जनता के उपयोग की वस्तुओं पर दरें कम रखने का होगा प्रयास, विकास के लिए कीमत चुकाने की जिम्मेदारी लेना ज़रूरी। कर
अधिकारी डर न दिखाएं, बल्कि कर्तव्य निभाने को
प्रेरित करें।
दैनिक भास्कर ने सोशल मीडिया के ज़रिए निगरानी शीर्षक से लिखा है -
लग्जरी कार, विदेश यात्रा का फोटो पकड़
सकता है आपकी टैक्स चोरी। एडवांस्ड ऐनालिटिक्स के ज़रिए टैक्स चोरी को रोकने
का मोदी सरकार का बड़ा कदम। सरकार ने कर चोरों की सूचनाओं के लिए एल. एंड टी. इन्फोटेक
को दिया 650 करोड़ रुपये का ठेका।
राजस्थान पत्रिका की अहम ख़बर है - देश के 15 राज्यों में औसत से कम बारिश, महंगाई बढ़ने की आशंका, इस बार देश में पांच दशमलव दो प्रतिशत कम वर्षा। एक तिहाई जिलों में सूखे जैसे
हालात, खरीफ की पैदावार में सात प्रतिशत गिरावट की आशंका।
नवभारत टाइम्स की पहली ख़बर है - मेट्रो की किराया
बढ़ोत्तरी पर ठनी, केजरीवाल ने कहा -
डी.एम.आर.सी. के खाते की हो जांच।
हिन्दुस्तान लिखता है - प्रधानमंत्री आवास योजना
के तहत सबसे ज़्यादा आवास इकाई बिहार में,
वर्ष 2019 तक एक करोड़ मकान बनाने के लक्ष्य में से 84 लाख मकान नौ बड़े राज्यों में बनेंगे।
दैनिक जागरण की सुर्खी है - चीन ने अरूणाचल की सीमा
के निकट तक बनाया हाइवे, भारत ने म्यामां और बांग्लादेश
सीमा पर दो आवागमन चौकियां खोलीं।
जनसत्ता की टिप्पणी है - बांग्लादेश और म्यामां
के बीच रोहिंजा शरणार्थी संकट के पेंच पर भारत ने मध्यस्थता से किया इनकार।
इकनॉमिक टाइम्स की ख़बर है - देशभर में 50 हज़ार आधार पंजीकरण केन्द्रों की जांच कराएगी सरकार।
साभार: आल इंडिया रेडियो
Post A Comment: