Articles by "Motivation"
Showing posts with label Motivation. Show all posts
CentralGyan Current Affairs GK for UPSC, PSC, Banking, SSC Exams
आज के समय में हर कोई एक दूसरे से आगे निकलने और बेहतर बनने की दौड़ में लगा है। इसके लिए वह कुछ भी करने को तैयार रहता है। इसके लिए वह मेहनत भी करता है ताकि किसी भी तरह आगे बढ़ सके, लेकिन कई बार इतनी कोशिशें करने के बाद भी कई बार कामयाबी नहीं मिलती । इस वजह से कई बार जाने - अनजाने में आगे बढ़ने के लिए कई सारी गलतियां कर बैठते है जो आपके करियर को नुकसान पहुंचाती है , लेकिन अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो करियर में आगे बढ़ने पर कोई परेशानी नहीं होगी 


लोगों की बातों को नजरअंदाज करें 

ऑफिस में आपके काम को लेकर आपकी आलोचना करने वाला हर आदमी जरूरी नहीं कि आपका शुभचिंतक ही हो, कई बार एेसा संभव है कि वह आपको तंग करने या विचलित करने के लिए ऐसा कर रहा हो। ऐसे में यह जरूरी है कि आप ऐसे लोगों की बात को नजरअंदाज करें। आप व्यर्थ में ऐसे लोगों की बातों पर ध्यान देकर अपना ही नुकसान करेंगे। 

अपनी गलती को जानें 

हो सकता है कि आपका बॉस आपके काम में कमियां निकालता हो। ऐसे में आपको चाहिए कि आप उनकी बातों पर ध्यान दें और यह जानने की कोशिश करें कि आखिर वह ऐसा क्यों कह रहे हैं। आप अपनी गलतियों से सीख कर आगे बढ़े और कोशिश करें कि उन गलतियों को दोबारा ना दोहराएं । 

गलती स्वीकार करें 

अगर आपसे कभी गलती हुई है तो उसे स्वीकार करना सीखें और उसे सुधारने का तरीका सोचें। गलती करना मानवीय स्वभाव है, लिहाजा आपसे भी अगर गलती हुई हो उसमें डरने या घबराने की जरूरत नहीं है।

आलोचना से घबराएं नहीं 

कई बार आपके द्वारा किए गए हर काम की आलोचना होती है। ऐसे में आपको लगता है कि आपके लिए ऑफिस काम करने जैसा माहौल नहीं है। इस वजह से आप काफी दुखी भी होते हैं और आपका ध्यान आपके काम से हट जाता है। अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर करने के लिए जरूरी है कि आप पहले आलोचनाओं को सहना सीखें। ऐसा करने से आप अपनी कमियों के बारे में जान पाएंगे और उसपर बेहतर तरीके से काम भी कर पाएंगे। 

स्रोत: पंजाब केसरी 
CentralGyan Current Affairs GK for UPSC, PSC, Banking, SSC Exams
यह उन सभी छात्रों के लिए है जो विगत कई वर्षों से तयारी कर रहे हैं पर आज तक सफलता उनके हाथ नहीं लगी है और उन छात्रों के लिए भी जो तैयारी शुरू करना चाहते हैं , असफलता के बहुत सारे पहलू होते हैं जिसमे तैयारी करने का ढंग बहुत महत्वपूर्ण हैं. आइये इसपर विचार करतें हैं.

 (1 .) आखिर क्यों हम एक किताब 10 बार पढ़ने की बजाय 10 तरह की किताबें पढ़ना ज्यादा पसंद करते हैं ! ( Ex . - सिविल सेवा की तैयारी करने वाला छात्र अपने घर को लाइब्रेरी बनाकर बैठ जाता है ... सफलता बहुत सी किताबें पढ़ने से नहीं बल्कि एक किताब को बहुत बार पढ़ने से मिलती है )
.
(2.) आखिर क्यों हम सीखने के समय में सीखने की बजाय सिखाना ज्यादा पसंद करते हैं ! ( पहले आप बन जाइये फिर और ज्यादा ऊर्जा और संसाधनों के साथ आप सबकी मदद कर पाएंगे " ) !
.
(3.) आखिर क्यों हम एक ही मार्गदर्शक पर यकीन नहीं रख पाते हर रोज नए मार्गदर्शक की खोज में लगे रहते हैं ...सभी का अपना एक अलग तरीका होता है ...और उस चक्कर में आपकी अपनी तैयारी कभी पटरी में आ ही नहीं पाती ...हमेशा नयी शुरुआत करते रह जाते हैं !
.
(4 .) आखिर क्यों हमारे लिए अपनी जीत से ज्यादा दूसरे की हार मायने रखती है ! ( Ex . - " मैं तो कम से कम मुख्य परीक्षा तक पहुँच गया था उसको देखो वो तो प्रारंभिक परीक्षा भी नहीं पास कर पाया .""...और इसके साथ ही आप खुद को तसल्ली दे देते हो ...पर आपको कौन सा मुख्य परीक्षा पास करने का प्रमाण पत्र मिल गया ...ये भी बता दीजिये !
.

(5 . ) आखिर क्यों हम सब सपने तो हमेशा बड़े देखते हैं लेकिन मात्र 10 प्रतिशत लोग ही उसकी कीमत चुकाने को तैयार होते हैं ! ( Ex . - बनना तो कलेक्टर ही है पर 8 घंटे सोना नहीं छोड़ सकते ....और न ही 8 घंटे पढ़ने में मन लग सकता ...तो भाई इंतजार करो शायद कोई बाबा किसी घुंटी का अविष्कार कर दे ...जो आपको सीधे मसूरी भेज दे )


.
(6 .) आखिर क्यों हम हर काम या नयी शुरुआत को कल पर टाल देते हैं ....और वो भी इतने यकीन के साथ जैसे हम कल का दिन देखने ही वाले हों !
.
(7 .) आखिर क्यों हम अपनी नाकामी का सेहरा हमेशा दूसरों के सर पर मढ़ देते हैं ..... असल में उनका हम कुछ नहीं बिगाड़ते ...अपने साथ ही सबसे बड़ा धोखा करते हैं .!!
.
(8 .) आखिर क्यों अपने ही मष्तिष्क पर हमारा नियंत्रण नहीं रह पाता....हम जानते हैं कि इस समय ये चीजें हमारे लिए बुरी हैं पर फिर भी हम कर डालते हैं ...और बाद में खुद को समझा देते हैं कि आगे से ऐसा नहीं होगा और फिर अगली बार होता है ...और फिर से आप यही लाइन दोहरा लेते हैं !
.
(9 .) आखिर क्यों हम अपने समय की कीमत नहीं समझ पाते और उसे यूँ बर्बाद करते हैं जैसे ऊपर वाले के साथ 500 साल का एग्रीमेंट करके आये हो .....जरा सोच लो अगर अगले ही पल आपके सामने मौत खड़ी हो ..तो क्या छोड़ कर जा रहे हो यहाँ जिससे लोग आपको याद रखें .."" कुछ नहीं किया अब तक मेरे भाई ..मत सोच इतना "" ?
.
(10 .) आखिर क्यों हम हम हर दिन कुछ नया पढ़ते हैं ..." .जैसे फेसबुक में में ही कोई नया मोटिवेशनल थॉट ही लेलो " .......और उसके नीचे " wavvv " का कमेंट भी कर देते हैं .... जरा सोचो कि कितनी बार अपने ऐसा किया ? ...शायद सैकड़ों बार .....पर उसमें से कितनी लाइन्स को खुद की जिंदगी पर लागू किया ..? ..अगर एक लाइन भी लागू कर देते मेरे भाई तो
आपकी जिंदगी उसी वक़्त बदल जाती ....!!