1. पहला अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आयुर्वेद दिवस के अवसर
पर देश का पहला अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान- राष्ट्र को समर्पित करेंगे जिसका
निर्माण एम्स की तर्ज पर किया गया है।
प्रधानमंत्री मंगलवार को नई दिल्ली स्थित सरिता
विहार में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का उद्घाटन करेंगे।
देश के इस पहले अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान-
एआईआईए की स्थापना आयुष मंत्रालय के तहत शीर्ष संस्थान के रूप में की गई है जो
आयुर्वेद और आधुनिक उपचार पद्धति एवं प्रौद्योगिकी के बीच सामंजस्य स्थापित करने
का काम करेगा।
प्रथम चरण में एआईआईए की स्थापना 10 एकड़ क्षेत्र
में की गई है और इस पर 157 करोड़ रूपये की लागत आ रही है। यह एनएबीएच से मान्यता
प्राप्त अस्पताल है और इसमें एक अकादमिक ब्लॉक भी है।
2. IMF नें विमुद्रीकरण और जीएसटी को आर्थिक सुधार के ऐतिहासिक कदम बताया
आईएमएफ की अध्यक्ष क्रिस्टीन लैगार्ड कहा है कि
भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत रास्ते पर बढ़ रही है। लैगार्ड ने पिछले कुछ वर्षों में
उठाए गए ढांचागत सुधारों की सराहना करते हुए कहा कि विमुद्रीकरण और जीएसटी
ऐतिहासिक कदम हैं।
3. देश में निर्मित पनडुब्बी रोधी युद्धक जलपोत आई.एन.एस. किलटॉन भारतीय नौ-सेना में शामिल
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारामन ने विशाखापत्तनम की
नौसेना गोदी में देश में ही निर्मित पनडुब्बी रोधी युद्धक जलपोत आई.एन.एस. किल्टान
का जलावतरण किया।
इसे पूरे तौर पर देश में ही मेक इन इंडिया
कार्यक्रम के तहत बनाया गया है।
4. वित्त वर्ष 2018 में GDP ग्रोथ 7% रह सकती है: नीति आयोग
नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा है कि 2013-14 में शुरू आर्थिक नरमी की स्थिति से देश बाहर आ गया
है और चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 6.9 प्रतिशत से 7.0
प्रतिशत रह सकती है।
वहीं 2018-19 में इसके 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
वित्त वर्ष 2016-17
में कृषि क्षेत्र के
बेहतर प्रदर्शन के बावजूद आर्थिक वद्धि दर टकर 7.1 प्रतिशत पर आ गयी। उसी वित्त वर्ष के नवंबर में सरकार ने 500 और 1000 के नोटों को बंद कर दिया। यह
चलन में मौजूद कुल करेंसी का 87
प्रतिशत था। तिमाही
आधार पर भी चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर तीन साल के
न्यूनतम स्तर 5.7 प्रतिशत पर आ गयी।
5. सोमालिया में भीषण आत्मघाती बम विस्फोट में मृतकों की संख्या 276 हुई
सोमालिया में भीषण आत्मघाती बम विस्फोट में मरने
वालों की संख्या 276 हो गई है। विस्फोट में 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं यह हमला अब तक का सबसे बड़ा हमला माना
जा रहा है।
राजधानी मोगादिशु के व्यस्त व्यावसायिक जिले होडान
में यह विस्फोट हुआ।
6. बैक्टीरिया को ड्रग प्रतिरोधी बनाने वाले 76 जीनों की हुई पहचान
वैज्ञानियों ने अब तक अज्ञात रहे ऐसी 76 जीनों की पहचान की है जो बैक्टीरिया को आखिरी सहारा माने
जाने वाले एंटीबायोटिक्स के प्रतिरोधी बनाते हैं। इस खोज से सुपरबग्स के खिलाफ
इंसानों की जंग को नया आधार मिल सकता है।
बीमारी के कारक बैक्टीरिया अपने खुद के डीएनए के
उत्परिवर्तन के जरिये प्रतिरोधी बन जाते हैं या फिर अक्सर गैरहानिकारक
बैक्टीरियाओं से प्रतिरोधी जीन हासिल कर लेते हैं।
स्वीडन की चाल्मर्स युनिर्विसटी ऑफ टेक्नोलॉजी और
युनिर्विसटी ऑफ गोथेनबर्ग के शोधकर्ताओं ने काफी मात्रा में डीएनए के आंकड़ों का
विश्लेषण किया और 76 नये प्रतिरोधी जीनों का पता
लगाया।
Post A Comment: