देश की सस्ती इलेक्ट्रिक कारें

आजकल इलेक्ट्रिक कारों का जमाना है और भारत भी अब इससे अछूता नहीं रहा। पिछले कुछ समय से भारत में भी इलेक्ट्रिक कारें तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। आइए जानते हैं कि वह कौनसी इलेक्ट्रिक कारें हैं, जो भारत में काफी हद तक लोकप्रिय हैं।

भारत में इलेक्ट्रिक कार कौन सी है?

टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक (TATA NEXON EV)

टाटा टिगोर (TATA TIGOR)

एमजी जेडएस (MG ZS EV)

हुंडई कोना (HYUNDAI KONA)

महिंद्रा वेरिटो (Mahindra e-Verito)

वैसे तो ये सारी कारें ही लोकप्रिय हैं और अपने अपने segment में ग्राहकों के बीच अपनी पैठ बना रही हैं. लेकिन आज हम आपको देश की सबसे सस्ती, अच्छी और लोकप्रिय कार के बारे में बताएँगे.

देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

टाटा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कौन सी है?

टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक (TATA NEXON EV)

देश की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में Nexon EV (नेक्सन ईवी) की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। कंपनी ने दो साल पहले लॉन्च की गई Tata Nexon EV की अब तक 13,500 से भी ज्यादा यूनिट्स की बिक्री कर डाली है। Nexon EV इस समय भारत में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है।



कीमत- 13.99 लाख रुपये

रेंज- 312 किलोमीटर

इंडिया में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कौन सी है?

EV निर्माता के रूप में Tata Motors के उदय में Nexon EV का भारी योगदान है। पिछले साल अक्तूबर में, कंपनी ने एलान किया था कि उसने भारत में 10,000 से ज्यादा ईवी बिक्री दर्ज की है। कार निर्माता इस समय पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 70 प्रतिशत से ज्यादा की हिस्सेदारी के साथ देश में चार पहिया ईवी स्पेस में अन्यों की तुलना में बहुत आगे है।

पावर, बैटरी और रेंज



टाटा मोटर्स की Nexon EV में 30.2 kWh बैटरी पैक मिलता है। जो इसे एक बार फुल चार्जिंग के बाद 312 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देता है। कार 9.14 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। यह कार 127 bhp का पावर और 245 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है।

बैटरी चार्जिंग


DC फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करने पर Tata Nexon EV को एक घंटे के भीतर 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। हालांकि, रेगुलर होम चार्जर का उपयोग करने पर इसे 10 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक चार्ज करने में


8.30 घंटे तक का समय लगता है।

ज्यादा रेंज वाली नेक्सन ईवी



रिपोर्ट्स के मुताबिक Tata इस साल Nexon EV का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर सकती है। कुछ डिजाइन अपडेट के अलावा, फेसलिफ्टेड Nexon EV में लंबी रेंज मिलने की संभावना है। 2022 Nexon EV में 40 kWh का बैटरी पैक मिलने की संभावना है जो एक बार फुल चार्ज में करीब 400 किलोमीटर तक की अधिकतम रेंज देने में सक्षम है।

मुकाबला



Tata Nexon EV के जल्द ही भारतीय बाजार में प्रतिद्वंद्वी हो सकते हैं। क्योंकि एमजी मोटर ने अगले साल एक किफायती इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की अपनी योजना का खुलासा किया है। MG पहले से ही भारतीय बाजार में अपनी पहली और एकमात्र इलेक्ट्रिक कार ZS EV की बिक्री करती है।

Axact

CentralGyan

Central Gyan | Current Affairs | Jobs | Career | Information Hub |

Post A Comment:

0 comments: