Current
affairs 29 July 2017
1. हाल ही में नागालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
नागालैंड के
मुख्यमंत्री के रूप में नागा पीपुल्स फ्रंट के टीआर जेलियांग को नियुक्त किया गया
है|
जेलियांग नागालैंड के दसवें मुख्यमंत्री है| वर्तमान में
जेलियांग राज्य सभा में नागालैंड का प्रतिनिधित्व करते थे| जेलियांग डेमोक्रेटिक एलाइंस ऑफ नागालैंड सरकार में मंत्री भी रह चुके है|
2. हाल ही में अमेरिका ने किस देश पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया है?
अमेरिका ने ईरान पर
आर्थिक प्रतिबंध लगाया है| अमेरिका ने ईरान द्वारा
बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम और आतंकवाद को समर्थन देने के आरोपों के बाद यह
प्रतिबंध लगाया गया है|
3. हाल ही में ‘आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना’ किस मंत्रालय द्वारा शुरू की गई
है?
‘आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना’ ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा शुरू की गई
है|
इस योजना के तहत पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं
परिचालित करने के सुविधा प्रदान करवाना है| इस योजना का मुख्य
उद्देश्य डीएवाई-एनआरएलएम के तहत स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सदस्यों को
आजीविका का वैकल्पिक स्त्रोत उपलब्ध करवाना है|
4. “प्रधानमंत्री वय वंदना योजना” क्या है?
“प्रधानमंत्री वय वंदना योजना” एक पेंशन योजना है| यह योजना विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ
नागरिकों के लिए है| इस योजना के संचालन का
विशेषधिकार भारतीय जीवन बीमा निगम को दिया गया है| इसे योजना में 10 साल के लिए 8 फीसदी प्रतिवर्ष मासिक देय
का निश्चित रिटर्न है|
5. बसंती देवी कौन थी?
बसंती देवी भारत में
ब्रिटिश शासन के दौरान एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता थी। इन्होनें विभिन्न
आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई और स्वतंत्रता के बाद सामाजिक कार्य किये थे।
इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था|
6. बाय यांग कौन थी?
बाय यांग चीनी
फ़िल्म और नाटक अभिनेत्री थीं। ये किन यी, शु शिऊ वेन और
झांगरुइफ़ांग के साथ “चार महान नाटक अभिनेत्रियों” में से एक थीं।इन्हें
क्रॉसरोड्स, द स्प्रिंग रिवर फ्लोज ईस्ट, एट थाउजेंड ली ऑफ़ क्लाउड एंड मून और न्यूयॉर्कज़ सैक्रिफाइस फिल्मों में
निभाई गई भूमिका के लिए जाना जाता है|
7. शमिंडा इरंगा का संबंध किस खेल से है?
शमिंडा इरंगा का
संबंध क्रिकेट से है| शमिंडा इरंगा श्रीलंका
क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाज की भूमिका से खेलते है| इरंगा का गत वर्ष मई
में इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर ली स्ट्रीट में टेस्ट के दौरान गेंदबाजी एक्शन
संदिग्ध पाया गया था और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मैचों में गेंदबाजी से बैन कर दिया
गया था। हाल ही में इनके गेंदबाजी एक्शन वैध करार दे दिया गया है|
8. संविधान सभा ने राष्ट्र ध्वज कब अपनाया था?
संविधान सभा ने
राष्ट्र ध्वज 21 जुलाई 1947 को अपनाया था| आजादी से पहले कांग्रेस ने तीन रंग का ध्वज अपना रखा था। इसके बीच में गांधी
जी का चरखा था। संविधान सभा ने लगभग इसी झंडे को अपनाया। उसने बस चरखे की जगह 24 तीलियों वाले नीले चक्र को जगह दे दी, जो अशोक चक्र से
प्रेरित है। ध्वज में तीन रंग की क्षैतिज पट्टियां हैं। सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद ओर नीचे गहरे हरे रंग की पट्टीत है। तीनों समानुपात में हैं।
ध्वज की लंबाई-चौड़ाई 3-2 के अनुपात में है|
9. वल्तावा नदी कहाँ पर स्थित है?
वल्तावा नदी प्राग
में स्थित है| चेक रिपब्लिक की इस सबसे लंबी नदी को देश की
राष्ट्रीय नदी भी कहा जाता है| यह नदी 430 मीटर लंबी है|
10. नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
नेल्सन मंडेला
अन्तर्राष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष 18 जुलाई को मनाया जाता है| मंडेला दक्षिण अफ़्रीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति थे। नेल्सन मंडेला दक्षिण
अफ्रीका के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने थे।
11. अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस: 29 जुलाई
i. 7वां अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस विश्व स्तर पर 29 जुलाई को मनाया
जाता है. इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस का विषय है ‘Fresh
Ecology For Tigers’ Protection’.
ii. 13 देश - जहां बाघ उपलब्ध हैं - का प्रमुख सम्मेलन 2010 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित किया गया जहाँ 29 जुलाई को हर साल विश्व बाघ दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया.
उपरोक्त समाचार से
महत्वपूर्ण तथ्य-
जिम कॉर्बेट
राष्ट्रीय उद्यान, बाघ के लिए एक प्रसिद्ध
राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड में स्थित है.
कर्नाटक, भारत का ऐसा राज्य है जिसमें बाघों की संख्या सबसे अधिक है.
Post A Comment: