करेंट अफेयर्स 19-20 अगस्त 2017 हिंदी में Current Affairs-GK 19-20 August 2017
रिजर्व बैंक ने सरकारी बैंकों को एनपीए की समस्या
से निपटने में मदद के लिए उनके री-कैपिटलाइजेशन की मांग की:
- रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने सरकारी
बैंकों को एनपीए की समस्या से निपटने में मदद के लिए उनके री-कैपिटलाइजेशन की मांग
की है। उन्होंने कहा कि सरकार समयबद्ध तरीके से इन बैंकों को पैसा दे ताकि ये इस
समस्या से निकल सकें।
- बैंकरों औैर उद्योगपतियों की बैठक में उर्जित पटेल
ने कहा कि सकल एनपीए बौैंकिंग सिस्टम के 9.6
फीसदी पर पहुंच गया
है, जबकि स्ट्रेस्ड एसेट रेश्यो मार्च 2017 में 12 फीसदी पर पहुंच चुका है। यह
बेहद चिंता का विषय है।
जापान ने बेहतर जीपीएस सिस्टम के लिए सैटेलाइट
लॉन्च किया:
- जापान ने 19 अगस्त 2017 को स्वदेशी जियोलोकेशन प्रणाली बनाने के उद्देश्य से तीसरे
उपग्रह का प्रक्षेपण किया। इस प्रक्षेपण का उद्देश्य कार नेविगेशन प्रणालियों और
स्मार्टफोन नक्शे की सटीकता को सेंटीमीटर के स्तर तक पहुँचाना है।
- जापान एरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जाक्सा) के
अनुसार, राकेट एच- II
ए को दक्षिण जापान
के कागोशिमा प्रांत के तानेगाशिमा द्वीप अंतरिक्ष केंद्र से 2:30 अपराह्न (0530
जीएमटी) दागा गया।
इस रॉकेट ने सफलतापूर्वक लॉन्च होने के 30
मिनट के बाद
"माचिबिकी" नंबर 3 उपग्रह को प्रक्षेपित किया।
इस लॉन्च को पिछले हफ्ते निर्धारित किया गया था लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण
स्थगित कर दिया गया था।
निकोले कुदाशेव भारत में रूस के नए राजदूत नियुक्त
किये गए:
- रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने 19 अगस्त 2017 को राजनयिक निकोले कुदाशेव
को भारत का नया राजदूत नियुक्त किया। दक्षिण पूर्व एशिया मामलों के विशेषज्ञ
कुदाशेव वर्तमान में रूस के विदेश मंत्रालय के महानिदेशालय में उप निदेशक हैं।
- कुदाशेव की नियुक्ति भारत में उनके पूर्ववर्ती
एलेक्जेंडर कदाकिन की मौत के सात महीने बाद की गई है। इस साल 26 जनवरी को संक्षिप्त बीमारी के बाद कदाकिन का देहांत हो गया
था। वह 67 साल के थे।
ये भी पढ़ें : Polity के 50 महत्वपूर्ण प्रश्न
विश्व मानवतावादी दिवस: 19 अगस्त
- 19 अगस्त को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व मानवतावादी दिवस’ (World Humanitarian Day) मनाया जाता है। यह दिवस उन
लोगों की स्मृतियों में मनाया जाता है। जिन्होंने मानवीय उद्देश्यों के कारण
दूसरों की सहायता हेतु अपने प्राण न्यौछावर कर दिये।
- वर्ष 2017
के लिए विश्व मानवतावादी
दिवस की थीम "नॉट अ टारगेट" है।
कार्पोरेट कंपनियों ने 4 साल में राष्ट्रीय पार्टियों के लिए 957 करोड़ रुपये का दान दिया है: एडीआर
- देश के राजनीतिक दलों को पिछले चार साल के दौरान
उद्योग घरानों से 956.77 करोड़ रुपए का चंदा मिला। यह
राशि इन दलों को ज्ञात स्रोतों से प्राप्त कुल राशि का 89 प्रतिशत है।
- इसमें सबसे ज्यादा 705.81 करोड़ रुपए का चंदा भारतीय जनता पार्टी को मिला है।
अमेरिका से कच्चे तेल की पहली खेप सितंबर 2017 के आखिरी हफ्ते में भारत पहुंचेगी:
- अमेरिका और भारत के रिश्ते मजबूती की ओर हैं। इन
संबंधों को और मजबूती की तरफ ले जाते के उद्देश्य से अमेरिका से कच्चे तेल की
पहली खेप सितंबर के आखिरी हफ्ते में भारत पहुंचेगी। इस कदम से भारत और अमेरिका के
संबंधों को नई जगह मिलेगी।
- दक्षिण कोरिया, जापान और चीन जैसे एशियाई देश भी अमेरिका से तेल खरीदते
हैं। अब इनमें भारत भी शामिल हो गया है।
बैंक (आरबीआई) जल्द 50 रुपए के नए नोट जारी करने वाला है।
- आरबीआई ने कहा कि 500 रुपए और 2000
रुपए के बाद अब 50 रुपए के नोट भी महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज में जारी किए
जाएंगे।
- आरबीआई की ओर से जारी 50
के नए नोटों में
गवर्नर उर्जित आर पटेल के हस्ताक्षर होंगे। नए नोट के पिछले हिस्से पर रथ के साथ
हम्पी की आकृति होगी, जो देश की सांस्कृतिक विरासत
को प्रदर्शित करेगी।
- फ्लोरसेंट ब्लू कलर के नए नोट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
की तस्वीर है और इसका साइज पुराने 50
के नोट के जितना है।
मीनामता करार
- मीनामता करार,
मानव स्वास्थ्य और
पर्यावरण पर पारे के प्रतिकूल प्रभाव से रक्षा के लिए एक वैश्विक संधि है जोकि 16 अगस्त 2017
को अस्तित्व में आ
गयी है।
- यद्यपि भारत इस करार का हस्ताक्षरकर्ता है लेकिन अभी भी भारत ने इस करार
की पुष्टि नहीं की है। इस कारण भारत को अब इस खतरे से निपटने के लिए मिलने वाले
तकनीकी और वित्तीय सहायता के सभी दरवाजे अभी के लिए बंद हो गए हैं।
CentralGyan
Central Gyan | Current Affairs | Jobs | Career | Information Hub |
दैनिक समसामयिकी
Post A Comment: