टायफून हातो ने भीषण तबाही मचाई, जानिए टायफ़ून क्या है? Typhoon Hato
चीन के दक्षिणी गुआंगदोंग प्रांत के झुहाई में भीषण तूफान ‘हातो’ की वजह से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। हातो के रूप में चीन ने इस साल सर्वाधिक भीषण तूफान का सामना किया है।
स्थानीय मौसम विज्ञान ब्यूरो ने बताया कि तूफान ‘हातो’ के 23 अगस्त 2017 को यहां पहुंचने से पर्ल नदी के मुहाने तक 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और नजदीकी क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। इस साल यह 13वीं बार है जब चीन तूफान से प्रभावित हुआ है।
टायफ़ून क्या है?
Advertisement 

  • टायफ़ून एक कम दबाव का ऐसा तूफ़ान है जो समंदर के गर्म इलाक़ों से उठता है। 
  • प्रारंभिक अवस्था में इसे सिर्फ़ तूफ़ान माना जाता है लेकिन जब इसकी भीतरी हवाओं की रफ़्तार 120 किलोमीटर प्रतिघंटा या फिर इससे ज़्यादा हो जाती है तो इसे टायफ़ून का नाम दे दिया जाता है। 
  • कई बार टायफ़ून की उच्चतम रफ़्तार 360 किलोमीटर प्रतिघंटा तक मापी गई है।
  • टायफ़ून पश्चिमी प्रशांत महासागर से उठता है और जापान, ताइवान, फिलीपींस या पूर्वी चीन की ओर बढ़ता है। 
  • इसकी आगे बढ़ने की गति 65 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है। 
  • एशिया में आने वाला ये तूफान सामान्यतया जून से नवंबर के बीच में आता हैं लेकिन अगस्त-सितंबर में इनका सबसे ज़्यादा ख़तरा बना रहता है. 
  • टायफ़ून 900 किलोमीटर से ज़्यादा के इलाक़े पर असर डाल सकता है।

Axact

CentralGyan

Central Gyan | Current Affairs | Jobs | Career | Information Hub |

Post A Comment: