- नायडू ने 100 करोड़ के ईनाम की ये बात तिरुपति में चल रहे इंडियन साइंस कांग्रेस के 104वें सेशन में अपने संबोधन के दौरान कही।
- नायडू का नोबेल पुरस्कार विजेता को नकद धनराशि देने की ये कोई पहली घोषणा नहीं है। इससे पहले अपने एक ऐलान में चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश से किसी के नोबेल पुरस्कार जीतने पर 10 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था। इस दफा उन्होंने ईनाम की रकम को दस गुना ज्यादा कर दिया है।
- इस दौरान आंध्र प्रदेश के सीएम ने इंडियन साइंस कांग्रेस में मौजूद जापान के नोबेल पुरुस्कार विजेता तेकाकी कजीता से भी नोबेल पुरस्कार जीतने के लिए मदद मांगी। उन्होंने कजीता से कहा कि हमें इस पर सुझाव दें कि नोबेल अवार्ड जीने के लिए क्या तैयारी की जाए।
- नोबेल पुरुस्कार जातने वाले को ईनाम में आठ मिलियन स्वीडिश क्रोनर (लगभग 5.96 करोड़ रुपए) दिए जाते हैं।
- नायडू द्वारा घोषित ईनामी रकम नोबेल विजेता को दी जाने वाली रकम से लगभग 17 गुना है।
Home
Current Affairs
दैनिक समसामयिकी
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू नोबेल पुरस्कार जीतने वाले को देंगे 100 करोड़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post A Comment:
0 comments: