दक्षिण कोरिया के बान की-मून (Ban Ki-moon) का संयुक्त राष्ट्र के महासचिव (Secretary-General) का 10 वर्ष लम्बा कार्यकाल 31 दिसम्बर 2016 को समाप्त हो गया। वहीं पुर्तगाल (Portugal) के एंटोनी गुटरेज़ (Antonio Guterres) एक दिन बाद 1 जनवरी 2017 को संगठन के नौंवे महासचिव बन गए। un secy

गुटरेज़ ऑस्ट्रिया के कर्ट वॉल्डहाइम (Kurt Waldheim) के बाद इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाले पहले पश्चिमी यूरोपीय नेता बने हैं। इसी के साथ वे संयुक्त राष्ट्र के ऐसे पहले महासचिव हैं जिनका जन्म इस संस्था के अस्तित्व में आने के बाद (1949) हुआ है। वे 1995 से 2002 के बीच पुर्तगाल के प्रधानमंत्री रहे थे।

संयुक्त राष्ट्र के आठ पूर्व महासचिव (क्रमानुसार) हैं –

1) ट्रीगवी ली (ऑस्ट्रिया),

2) डैग हैमरस्क्जोंल्ड (स्वीडन),

3) यू. थांट (म्यांमार),

4) कर्ट वॉल्डहाइम (ऑस्ट्रिया) ,

5) ज़ेवियर पेरिज़ डी कुईयार (पेरू),

6) बुतरस बुतरस घाली (मिस्र),

7) कोफी अन्नान (घाना) और

8) बान की-मून (दक्षिण कोरिया)।

Axact

CentralGyan

Central Gyan | Current Affairs | Jobs | Career | Information Hub |

Post A Comment:

0 comments: