• संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी हालिया आंकड़ों की माने तो पिछले दस दिनों में लगभग 87,000 के करीब रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार से पलायन कर बांग्लादेश में शरण ले चुके हैं।
  • अगर रोहिंग्या मुसलमानों के म्यांमार से पलायन की कुल संख्या की बात करें तो पिछले साल अक्टूबर से अब तक करीब 150,000 मुसलमान म्यांमार छोड़ चुके हैं।

  • बौद्ध धर्म को मानने वाले देश म्यांमार से इतनी बड़ी संख्या में रोहिंग्या मुसलामनों के पलायन का कारण उनका वहां की सेना से चल रहा हिंसक संघर्ष है। 
  • दस से ग्यारह लाख की आबादी वाले रोहिंग्या समुदाय का म्यांमार में बौद्धों के साथ संघर्ष का इतिहास पुराना है।
  • इस साल 25 अगस्त को विद्रोही रोहिंग्या मुसमानों के संगठन 'अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी' ने म्यांमार के पश्चिमी क्षेत्र में एक सुनियोजित हमले में 89 लोगों की हत्या कर दी और पैरामिलिट्री चौकियों को ध्वस्त कर दिया। 
  •  इस हमले में 12 सुरक्षाबलों की मौत हो गई। म्यांमार की सेना ने इस हमले के जवाब में 'क्लियरेंस आपरेशन' लॉन्च किया, जिसमें 400 लोागों की मौत की पुष्टि हुई, म्यांमार सरकार ने सेना के हमले में मारे जाने वालों को विद्रोही बताया।
  • म्यांमार की नेता आंग सान सू की 'राखिने स्टेट' में शांति बहाली के लिए विद्रोहियों के खिलाफ सेना के आॅपरेशन की सराहना करते हुए जवानों की पीठ थ​पथपाई।
  • जिस मिलिटेंट ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी ली उसने म्यांमार में अल्पसंख्यक रोहिंग्या समुदाय के खिलाफ सेना और सरकार के अत्याचार के खिलाफ इसे बदला बताया।

Axact

CentralGyan

Central Gyan | Current Affairs | Jobs | Career | Information Hub |

Post A Comment: